गुरुवार, मई 21, 2020

शब्द


शब्दों का  क्या है ! 
जितने मर्ज़ी खर्च कर लो
मगर शब्द
कहने में हलके
और सुनने में
भारी होते हैं
कहने वाला
बस कह देता हैं
सुनने वाले के
मन में डूब जाते हैं
फिर घुलते रहते हैं
अंदर ही अंदर
मन की तली में
गलते रहते हैं 
दिन हफ़्तों
महीने सालों
और साल सदियों से
प्रतीत होते हैं

मन की तली में
वो गले-घूले शब्द
रह रह के 
मन की सतह पर
सांस भरने आ जाते हैं
और फिर, और डूब जाते हैं
और फिर,      और घुलते हैं
    और फिर,      और गलते हैं

:-ज़ोया****



P.C @Google  images 
  

29 टिप्‍पणियां:

  1. सुप्रभात जोया जी
    बहुत गंभीर और गहन चिन्तन में डूब कर लिखा शब्द सृजन ...सही लिखा आपने..अक्षय निधि हैं शब्द । इनका अस्तित्व अमर है । इनका प्रयोग सोच समझ कर ही होना चाहिए । दिल को छूती भावप्रवण रचना ।


    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी लिखी रचना "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" आज शुक्रवार 22 मई 2020 को साझा की गई है.... "सांध्य दैनिक मुखरित मौन में" पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  3. जी नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा शनिवार(२३-०५-२०२०) को 'बादल से विनती' (चर्चा अंक-३७१०) पर भी होगी
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का
    महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    आप भी सादर आमंत्रित है
    **
    अनीता सैनी

    जवाब देंहटाएं
  4. कहने में हलके
    और सुनने में
    भारी होते हैं
    सही कहा शब्द सचमुच सुनने मे भारी होते हैं...
    बहुत ही सुन्दर चिन्तनपरक एवं विचारोत्तेजक सृजन
    वाह!!!

    जवाब देंहटाएं
  5. अनीता सैनी जी
    रचना को इस काबिल समझने के लिए धन्यवाद
    युहीं उत्साह बढ़ाते रहे। ...
    ब्लॉग तक आने के लिए ह्रदय से आदरसहित धन्यवाद


    कोविड -१९ के इस समय में अपने और अपने परिवार जनो का ख्याल रखें। .स्वस्थ रहे।

    जवाब देंहटाएं
  6. Sudha devrani जी

    आपसे इतने प्यारे और उत्साह बढ़ाने वाले शब्द पाकर प्रसन्नता हुयी
    युहीं उत्साह बढ़ाते रहे। ...
    ब्लॉग तक आने के लिए ह्रदय से आदरसहित धन्यवाद

    कोविड -१९ के इस समय में अपने और अपने परिवार जनो का ख्याल रखें। .स्वस्थ रहे।

    जवाब देंहटाएं
  7. anita _sudhir जी

    रचना आपको सार्थक लगी। .धन्यवाद
    युहीं उत्साह बढ़ाते रहे। ...
    ब्लॉग तक आने के लिए ह्रदय से आदरसहित धन्यवाद


    कोविड -१९ के इस समय में अपने और अपने परिवार जनो का ख्याल रखें। .स्वस्थ रहे।

    जवाब देंहटाएं
  8. yashoda Agrawal ji
    रचना को इस काबिल समझने के लिए धन्यवाद
    युहीं उत्साह बढ़ाते रहे। ...
    ब्लॉग तक आने के लिए ह्रदय से आदरसहित धन्यवाद


    कोविड -१९ के इस समय में अपने और अपने परिवार जनो का ख्याल रखें। .स्वस्थ रहे।

    जवाब देंहटाएं
  9. Meena Bhardwaj ने कहा…

    अक्षय निधि हैं शब्द । इनका अस्तित्व अमर है
    आपका कमेंट अपने आप में इक रचना है मीना जी
    आप के शब्द हमेशा उत्साह बढ़ाते हैं..ऊर्जा प्रदान करते हैं

    बहुत बहुत आभार आपका
    युहीं साथ दें

    जवाब देंहटाएं
  10. शहद तोल मोलकर ही अपनी जिह्वा पर लाने चाहिए। सुंदर प्रस्तुति।

    जवाब देंहटाएं

  11. कम शब्दों में गहरी बात।
    बहुत सुन्दर।

    जवाब देंहटाएं
  12. आदरणीया वीनस "जोया" जी शब्दों को माध्यम बनाकर बहुत बड़े सच को आपने उद्घाटित किया है।--ब्रजेंद्रनाथ

    जवाब देंहटाएं
  13. कई बार यही शब्द गल के सड़ने भी लगते हैं और निकल आते हैं किसी दुसरे को डुबोने के लिए ...
    बहुत खूब लिखा है ...

    जवाब देंहटाएं
  14. Nitish Tiwary जी

    बिलकुल सही कहा आपने। ..पर आजकल ये कला लुपत हो गयी है। .तोल मोल कर शब्द बोलने की

    रचना को अपना स्नेह देने के लिए धन्यवाद
    ब्लॉग तक आने के लिए ह्रदय से आदरसहित धन्यवाद

    कोविड -१९ के इस समय में अपने और अपने परिवार जनो का ख्याल रखें। .स्वस्थ रहे।

    जवाब देंहटाएं
  15. डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' जी

    आपने रचना को स्नेह देकर सार्थक कर दिया। ..बहुत धनयवाद आपका
    ब्लॉग तक आने के लिए ह्रदय से आदरसहित धन्यवाद


    कोविड -१९ के इस समय में अपने और अपने परिवार जनो का ख्याल रखें। .स्वस्थ रहे।

    जवाब देंहटाएं
  16. Anuradha chauhanजी
    ..बहुत धनयवाद आपका


    ब्लॉग तक आने के लिए ह्रदय से आदरसहित धन्यवाद
    कोविड -१९ के इस समय में अपने और अपने परिवार जनो का ख्याल रखें। .स्वस्थ रहे।

    जवाब देंहटाएं
  17. -ब्रजेंद्रनाथ जी
    सादर प्रणाम
    आपने रचना को अपना समय दिया और उसका मर्म समझा ..बहुत धनयवाद आपका


    ब्लॉग तक आने के लिए ह्रदय से आदरसहित धन्यवाद
    कोविड -१९ के इस समय में अपने और अपने परिवार जनो का ख्याल रखें। .स्वस्थ रहे।

    जवाब देंहटाएं
  18. सु-मन (Suman Kapoorजी
    सादर प्रणाम
    बहुत धनयवाद आपका


    ब्लॉग तक आने के लिए ह्रदय से आदरसहित धन्यवाद
    कोविड -१९ के इस समय में अपने और अपने परिवार जनो का ख्याल रखें। .स्वस्थ रहे।

    जवाब देंहटाएं
  19. दिगंबर नासवा जी
    सादर नमस्ते
    रचना का मर्म समझने और सरहाने के लिए धन्यवाद


    ब्लॉग तक आने के लिए ह्रदय से आदरसहित धन्यवाद
    कोविड -१९ के इस समय में अपने और अपने परिवार जनो का ख्याल रखें। .स्वस्थ रहे।

    जवाब देंहटाएं
  20. मन की तली में
    वो गले-घूले शब्द
    रह रह के
    मन की सतह पर
    सांस भरने आ जाते हैं
    और फिर, और डूब जाते हैं

    बहुत गहरी बात कही गयी हैं आसान शब्दो में।ये शब्दो ही तो जो हर शह में जाहिर हैं या लब्जो से ही सब जाहिर हैं।

    जवाब देंहटाएं
  21. वाह बेहतरीन..... जीवन के करीब से गुजरते एक एक शब्द

    जवाब देंहटाएं
  22. @dr.Jafar

    सादर नमस्ते

    आपने रचना की गहराई को समझा बहुत बहुत आभार आपका



    ब्लॉग तक आने के लिए ह्रदय से आदरसहित धन्यवाद
    कोविड -१९ के इस समय में अपने और अपने परिवार जनो का ख्याल रखें। .स्वस्थ रहे।

    जवाब देंहटाएं
  23. @Jyoti Khare


    सादर प्रणाम
    बहुत धनयवाद आपका


    ब्लॉग तक आने के लिए ह्रदय से आदरसहित धन्यवाद
    कोविड -१९ के इस समय में अपने और अपने परिवार जनो का ख्याल रखें। .स्वस्थ रहे।

    जवाब देंहटाएं
  24. @संजय भास्‍कर
    रचना को अपना समय दिया और उसका मर्म समझा ..बहुत धनयवाद आपका



    ब्लॉग तक आने के लिए ह्रदय से आदरसहित धन्यवाद
    कोविड -१९ के इस समय में अपने और अपने परिवार जनो का ख्याल रखें। .स्वस्थ रहे।

    जवाब देंहटाएं
  25. मन की तली में
    वो गले-घूले शब्द
    रह रह के
    मन की सतह पर
    सांस भरने आ जाते हैं....वाह! बहुत सुंदर।

    जवाब देंहटाएं